सितंबर में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर बैठक, एब्सट्रैक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय

सितंबर में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर बैठक, एब्सट्रैक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय

Share
Link copied

रांची : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 2 से 3 सितंबर 2026 तक रांची में होने वाले “मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता पंजी” विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।

सितंबर में होगा अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, तैयारियों को लेकर बैठक, एब्सट्रैक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तय

बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, आयोजन व्यवस्था और विभिन्न स्तरों पर की जाने वाली तैयारियों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम में विभिन्न देशों के निर्वाचन प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं।

उन्होंने बताया कि शोधार्थियों और विशेषज्ञों से शोध-पत्र आमंत्रित किए गए हैं। इसके तहत एब्सट्रैक्ट जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। जमा एब्सट्रैक्ट की स्वीकृति की सूचना 17 मई 2026 तक दी जाएगी, जबकि पूर्ण शोध-पत्र 24 जुलाई 2026 तक जमा करना अनिवार्य होगा। चयनित प्रतिभागियों को सितंबर में आयोजित मुख्य सम्मेलन में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

सम्मेलन से जुड़ी विस्तृत जानकारी, पंजीकरण प्रक्रिया और विषयों की सूची के लिए आधिकारिक वेबसाइट www.icvrvr.org जारी की गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक शोधार्थियों और विशेषज्ञों से भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि एवं प्रोफेसर मौजूद रहे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।