रामनवमी महोत्सव में शामिल होंगे सीएम हेमन्त सोरेन, तपोवन मंदिर समिति ने दिया आमंत्रण
रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में तपोवन मंदिर, निवारनपुर के महंत श्री ओम प्रकाश शरण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में मंदिर समिति के सदस्य प्रणय कुमार वर्मा, अयोध्या दास एवं श्री आशुतोष दास शामिल थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 27 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले रामनवमी महोत्सव में सपरिवार शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए सभी को रामनवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
साथ ही उन्होंने राज्यवासियों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को सद्भाव, भाईचारा और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस तरह के धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में एकता और आपसी विश्वास को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

















