बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा फैसला: 23 पदों से इस्तीफा, स्वास्थ्य मिशन-वन्यजीव बोर्ड समेत अहम जिम्मेदारियां छोड़ीं

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा फैसला: 23 पदों से इस्तीफा, स्वास्थ्य मिशन-वन्यजीव बोर्ड समेत अहम जिम्मेदारियां छोड़ीं

Share
Link copied

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए विभिन्न विभागों और संस्थाओं में संभाले जा रहे 23 पदों से इस्तीफा दे दिया है। इनमें राज्य स्वास्थ्य मिशन की प्रमुख, राज्य वन्यजीव बोर्ड की अध्यक्ष और इको-टूरिज्म सलाहकार बोर्ड जैसी अहम जिम्मेदारियां शामिल हैं।

राज्य के गृह विभाग ने सभी संबंधित विभागों को आदेश जारी कर दिया है कि बुधवार शाम 4 बजे तक ममता बनर्जी के इस्तीफे स्वीकार करने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाए। मुख्यमंत्री कार्यालय को लिखे पत्र में उन्होंने तुरंत प्रभाव से इन पदों से इस्तीफा देने की जानकारी दी है।

इस्तीफे के प्रमुख पद राज्य स्वास्थ्य मिशन की प्रमुख, राज्य वन्यजीव बोर्ड की चेयरपर्सन, वेस्ट बंगाल इको-टूरिज्म एडवाइजरी बोर्ड की चेयरपर्सन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती समिति, वेस्ट बंगाल उर्दू अकादमी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राज्य भूमि उपयोग बोर्ड, औद्योगिक निवेश संवर्धन बोर्ड, और अन्य संबंधित निकाय शामिल हैं।

सरकारी सूत्रों के अनुसार, यह कदम चुनाव संबंधी नियमों का पालन करने के लिए उठाया गया है, ताकि नामांकन दाखिल करने से पहले किसी भी तरह के ‘ऑफिस ऑफ प्रॉफिट’ विवाद से बचा जा सके। ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इस फैसले से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है। TMC सूत्रों का कहना है कि यह पूरी तरह प्रक्रियागत कदम है और ममता बनर्जी की मुख्यमंत्री पद पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।