20210119 202538

पीरटांड़ में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सम्मेलन.

गिरीडीह : भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा का सम्मेलन मंगलवार को पीरटांड़ प्रखंड के मांझीडीह विद्यालय में आयोजित हुआ।
सम्मेलन में बतौर मुख्यतिथि झारखण्ड के प्रथम मुख्यमंत्री सह भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी उपस्थित थे। सम्मेलन की अध्यक्षता अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष रंजीत मरांडी ने किया। जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष सह प्रमुख सिकन्दर हेम्ब्रम एवं पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष शरद कुमार भक्त ने किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बाबूलाल मरांडी का स्वागत आदिवासी समाज के परम्परा अनुसार आदिवासी नृत्य व मांदर की थाप से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं सिधो कान्हू के प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम को बाबूलाल मरांडी ने केवल आदिवासी भाषा मे ही सम्बोधित किया।

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीरटांड़ की दुख दर्द से अवगत है।आने वाले दिन में अगर भाजपा की सरकार बनी तो पीरटांड़ प्रखंड पर विशेष ध्यान रहेगा।शिक्षा, चिकित्सा एवं रोजगार पर विशेष फोकस रहेगा। जिस प्रकार से आदिवासी का मतदान वर्तमान हेमन्त सरकार ने लिया।उस पर हेमन्त सरकार खरा नही उतर सके।झारखण्ड के विकास की चिंता नहीं बल्कि केवल अपने परिवार के विकास की चिंता में ही राज्य सरकार लगी है। बाबूलाल मरांडी ने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या पर क्षेत्र के लोग याद करें।हमेशा उनके साथ खड़ा रहेंगे।

पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी के मुख्यमंत्री काल मे झारखंड ने विकास की ओर जोरों से अंगड़ाई लिया था।अल्प समय मे बाबूलाल मरांडी ने विकास की लंबी लकीर खिंची थी। पीरटांड़ जैसे पिछड़े क्षेत्र में सड़क, पूल, पुलिया, शिक्षा, पेयजलापूर्ति आदि योजनाओं के मामले में विकास हुआ। हालांकि सरकार बदलते ही पीरटांड़ में विकास ठप हो गया है।

कार्यक्रम में गिरीडीह में जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, कोडरमा लोकसभा के गिरीडीह जिला सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, नुनूलाल मरांडी, सुरेश साव, उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रभारी बालमुकुंद सहाय,चुन्नुकान्त, श्याम प्रसाद, अम्बुज मदक, दीपक स्वर्णकार, नरेंद्र राम, मुकेश मंडल, गोपाल विश्वकर्मा, सन्तोष राणा आदि मौजूद थे।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via