20201005 122853

झारखण्ड कांग्रेस का बापू के समक्ष मौन सत्याग्रह.

Team Drishti,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हाथरस की घटना में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग और यूपी सरकार की दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा रांची के मोरहाबादी बापू वाटिका में मौन सत्याग्रह  कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस कार्यक्रम में झारखंड सरकार में मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उराँव, के साथ सरकार में शामिल कांग्रेस के अन्य मंत्री, प्रदेश कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे. डॉ रामेश्वर उराँव, नें कहा कि सीबीआई पर से लोगो का विश्वास उठता जा रहा है., फिर भी मैं उम्मीद करता हूँ कि सीबीआई इसमे सही न्याय करेगी.

इस मौके पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है, उन्होनें पीएम मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्मी कलाकारों के बर्थडे पर ट्वीट करनें वाले पीएम इस घटना के बाद चुप्पी क्यों साधे हुए हैं. बन्ना गुप्ता नें कहा जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता हमारा आंदोलन चलता रहेगा.

Share via
Share via