कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने सरकारी गाइडलाइन का किया उल्लंघन, मटका फोड़ते वीडियो वायरल.
राँची : झारखंड में सरकारी नियम 2 कलम से लिखी जाती है। एक आम जनों के लिए दूसरा सत्ताधारी दलों के माननीयों के लिए। यह बातें हम नहीं झारखंड की विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी कह रही है। दरअसल बड़कागांव की कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह सैकड़ो लोगो के साथ सार्वजनिक रूप से होली मनाती दिख रही हैं। टोली के बीच विधायक मटका भी फोड रही है। वही टोली में ऊंची आवाज में डीजे का भी प्रयोग हो रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वायरल होती इस तस्वीर पर बीजेपी ने तुरंत संज्ञान में लिया है, पार्टी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव बयान जारी करते हुए कहा कि झारखंड में दो तरह के कानून चलता है, सुबह घटना होती है लेकिन देर रात तक इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं होता है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
















