होलीका के आग में खाना बनाती महिला का फोटो शेयर कर जेएमएम विधायक महंगाई पर केंद्र पर साधा निशाना, बीजेपी नें संवेदनहीनता का लगाया आरोप.

होलीका के आग में खाना बनाती महिला का फोटो शेयर कर जेएमएम विधायक महंगाई पर केंद्र पर साधा निशाना, बीजेपी नें संवेदनहीनता का लगाया आरोप.

Share
Link copied

राँची : होली और होलिका दहन को लेकर तमाम लोग जब जश्न में डूबे थे, इसी दौरान एक मार्मिक तस्वीर भी समाज के सामने आई है। तस्वीर में एक गरीब महिला होलीका की आग में खाना बनाती दिख रही है। मार्मिक तस्वीर जब जेएमएम विधायक सीता सोरेन के पास गई तो उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्विट कर लिखा कि – ‘मार्मिक तस्वीर बनी एक गरीब के घर का चूल्हा, एक महिला होलिका पर सेकती दिखी रोटियां, एक तरफ चढ़ा था दाल, तो एक तरफ सेक रही थी रोटी। पेट्रोल, डीजल और सिलेंडर के बढ़ते दामों से जनता है बेहाल।’ विधायक ये भी लिखा कि लोग अपने आसपास के गरीबों का ख्याल जरूर रखें। तभी उनकी होली सार्थक रूप से सफल होगी।

विधायक के ट्विट के जवाब में रांची के विधायक और पूर्व मंत्री सीपी सिंह ने कहा कि सिर्फ टि्वटर करने से कोई लाभ नहीं होगा, अगर सीता सोरेन को उतनी ही हमदर्दी थी तो उससे गरीब के घर में खाने पीने का सामान क्यों नहीं मुहैया कराई, सीपी सिंह ने कहा कि यह दर्द उनको अपने देवर और राज्य के मुख्यमंत्री से साझा करना था ना कि ट्विटर ट्विटर खेलना था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow