रोजगार नहीं मिलने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, आत्महत्या की दी चेतावनी
हजारीबाग। सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में रोजगार की मांग को लेकर बुधवार को एक युवक के टावर पर चढ़ जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। केरेडारी स्थित परियोजना के साइट कार्यालय परिसर में पहरा गांव निवासी राहुल कुमार ने नौकरी नहीं मिलने के विरोध में यह कदम उठाया। युवक ने रोजगार नहीं मिलने पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी।

छह महीने पहले ट्रायल पास करने का दावा
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल कुमार ने हाथ से लिखे एक पत्र में दावा किया है कि करीब छह महीने पहले उसने सुशी इन्फ्रा माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड में ट्रायल पास किया था। इसके बावजूद उसे अब तक रोजगार नहीं मिला है।
युवक का आरोप है कि कंपनी प्रबंधन की ओर से लगातार नौकरी देने का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन अब तक उसे रोजगार उपलब्ध नहीं कराया गया। इससे नाराज होकर उसने कंपनी के साइट कार्यालय परिसर में लगे ऊंचे टावर पर चढ़कर अपना विरोध जताया।

कंपनी के जीएम पर वादाखिलाफी का आरोप
राहुल कुमार ने कंपनी के जीएम पर रोजगार देने के आश्वासन को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना से परियोजना परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से हस्तक्षेप की मांग
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और कंपनी प्रबंधन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की। लोगों का कहना है कि पहले युवक को सुरक्षित नीचे उतारा जाए और इसके बाद रोजगार से जुड़े मामले का समाधान किया जाए।फिलहाल युवक को सुरक्षित नीचे उतारने और रोजगार की मांग पर कंपनी प्रबंधन की ओर से क्या उठाया जाता है, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

खूंटी में नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोरी मुक्त
मरांगहादा में घर पहुंचाने का झांसा देकर वारदात को दिया गया अंजाम, दो अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी खूंटी: झारखंड…

गुमला कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP ने कुलपति को सौंपा मांग-पत्र, आंदोलन की चेतावनी
निर्मल सिंह गुमला: कार्तिक उरांव महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय गुमला में शिक्षकों की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अखिल…


















