गुमला कॉलेज की समस्याओं को लेकर ABVP ने कुलपति को सौंपा मांग-पत्र, आंदोलन की चेतावनी

निर्मल सिंह
गुमला: कार्तिक उरांव महाविद्यालय और महिला महाविद्यालय गुमला में शिक्षकों की कमी और मूलभूत सुविधाओं के अभाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने रांची विश्वविद्यालय के कुलपति को मांग-पत्र सौंपा है। परिषद ने समस्याओं के समाधान के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को समय-सीमा देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।

ABVP के विभाग संयोजक ज्योतिष राम और जिला संयोजक सन्नी कुमार ठाकुर ने कहा कि कार्तिक उरांव महाविद्यालय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी पढ़ते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी और सुविधाओं के अभाव में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के छह प्रोफेसरों को सप्ताह में तीन दिन महिला महाविद्यालय में प्रतिनियुक्त किए जाने से नियमित कक्षाओं का संचालन बाधित हो रहा है। परिषद ने तीन दिनों के भीतर प्रतिनियुक्ति आदेश रद्द कर शिक्षकों को मूल महाविद्यालय वापस बुलाने और महिला महाविद्यालय में अलग से शिक्षकों की नियुक्ति करने की मांग की है।
इसके अलावा गुमला कॉलेज को विश्वविद्यालय का दर्जा देने की प्रक्रिया तेज करने, विभिन्न विषयों के रिक्त शिक्षक पदों को भरने और अस्थायी रूप से कार्यरत योग्य शिक्षकों की स्थायी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई है। परिषद ने स्वच्छ पेयजल, विभागवार शौचालय, कक्षाओं की नियमित साफ-सफाई, सभी विषयों की पढ़ाई नियमित कराने, सेमेस्टरवार अलग कक्षा और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी रखी है।

ABVP ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति रद्द नहीं की गई और 15 दिनों के अंदर अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो विद्यार्थी हित में शांतिपूर्ण आंदोलन किया जाएगा। मौके पर विष्णु सिंह, छोटू उरांव, अर्चना कुमारी, पूजा और अनिकेत उरांव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

जमशेदपुर: एमपी इंटर कॉलेज के पीछे मैदान में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री, दो गिरफ्तार; 12.54 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
जमशेदपुर: शहर में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में परसुडीह…

SIR: झारखंड में नो मैपिंग के 43.35% मामलों का ही निष्पादन, रांची समेत पांच जिले पिछड़े
रांची: झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन में जिलों का प्रदर्शन अलग-अलग…

















