कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री रामेश्वर उरांव का किया स्वागत.
गिरिडीह : डुमरी के वनांचल चौक में शुक्रवार की सुबह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के काफिले को रोककर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। आपको बताते चलें कि रांची से गिरिडीह जाने के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को रोका। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनते समय झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था काफी चरमराई हुई थी लेकिन हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वही केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए कृषि कानून के खिलाफ बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों पर यह कृषि कानून लागू किया है यह काला कानून को किसानों पर थोपने का काम कर रही है और कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। आज पूरे दिल्ली को किसानों ने चारों तरफ से घेर कर रखा है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार किसान विरोधी बिल को वापस नहीं ले लेती तब तक कांग्रेस पार्टी किसानों के समर्थन में खड़ी रहेगी।
उन्होंने कहा कि इस बिल से देश में मंदी, किसानों की आय में कमी और बेरोजगारी जैसी समस्याएं उत्पन्न होगी। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुखदेव सेठ,मनोज जायसवाल, नागेश्वर मंडल, बिक्की जायसवाल, बिरेन्द्र गुप्ता,डिस्टीक कॉडिनेटर यूथ कांग्रेस शिवम सेठ,अंकित प्रकाश आदि मौजूद थें।
गिरिडीह, दिनेश

















