20250923 203954

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के सत्र 2025-26 के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गठन

1

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची : फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इन्डस्ट्रीज के सत्र 2025-26 के लिए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति की बैठक आज चैंबर भवन में चुनाव पदाधिकारियों बिकास सिंह और पवन शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें आदित्य मल्होत्रा को अध्यक्ष, प्रवीण लोहिया और राम बांगड़ को उपाध्यक्ष, रोहित अग्रवाल को महासचिव, नवजोत अलंग और रोहित पोद्दार को सह-सचिव, तथा अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया।

RI Tikakaran Banner 6x4 02 page 001

चुनाव पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों को बधाई दी और राज्य के व्यापारियों, उद्यमियों व प्रोफेशनल्स के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक के उपरांत विकास सिंह और पवन शर्मा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा सहित सभी पदाधिकारियों को पदभार सौंपा।

RI Tikakaran Banner 6x4 03 page 001

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने चैंबर चुनाव में व्यापार और उद्योग जगत से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारी कार्यसमिति 24 घंटे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध रहेगी। हम पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को पूरा करने, भवन नियमितीकरण योजना लागू करने, मंडी टैक्स कानून को स्थायी रूप से समाप्त करने, आदर्श मंडियों के विकास, रिवाइज्ड मास्टर प्लान के क्रियान्वयन, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, बंद खदानों को पुनः शुरू करने और नए निवेश को आकर्षित करने के लिए प्रयासरत रहेंगे।” उन्होंने जिला और प्रखंड स्तर पर फेडरेशन को मजबूत करने के लिए राज्यव्यापी दौरों को अपनी प्राथमिकता बताया।

RI Tikakaran Banner 6x4 01 page 001

बैठक में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अभिषेक रामाधीन, आस्था किरण, मुकेश अग्रवाल, मनीष सराफ, पूजा धाढा, अनिश बुधिया, पूर्व अध्यक्ष मनोज नरेडी, कुणाल अजमानी, धीरज तनेजा, किशोर मंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

SNSP Meternal Poster page 001

Share via
Share via