हजारीबाग में कॉपर पाइप चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार
हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के दिपुगढा स्थित ग्लोबल मेडवेस के स्टोर से कॉपर पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिजवान अंसारी, पिता मो. अनवर अंसारी, निवासी माली टोला, खिरगांव, थाना बड़ा बाजार ओपी (सदर), हजारीबाग के रूप में हुई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कोर्रा थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, मटवारी कुम्हारटोली निवासी संतोष कुमार ने सूचना दी थी कि चोरी की घटना के दौरान एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से पांच कॉपर पाइप (10 फीट लंबाई, 2 इंच मोटाई) और एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (रजि. सं. JH02AX 1575) बरामद की। चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई है।
जांच में पता चला कि रिजवान अंसारी पूर्व में ग्लोबल मेडवेस कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत था और पहले भी कंपनी से सामान चोरी कर चुका है। इसके अतिरिक्त, वह कटकमदाग थाना के कांड सं. 47/24 में धारा 457/380/461/414 भा.द.वि. के तहत जेल जा चुका है।
कोर्रा थाना में कांड सं. 155/25, दिनांक 04.09.2025, धारा 331(3)/305(A)/317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियुक्त को 05 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

















