हजारीबाग में कॉपर पाइप चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

हजारीबाग में कॉपर पाइप चोरी का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार

Share
Link copied

हजारीबाग जिले के कोर्रा थाना क्षेत्र के दिपुगढा स्थित ग्लोबल मेडवेस के स्टोर से कॉपर पाइप चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रिजवान अंसारी, पिता मो. अनवर अंसारी, निवासी माली टोला, खिरगांव, थाना बड़ा बाजार ओपी (सदर), हजारीबाग के रूप में हुई है।

कोर्रा थाना में दर्ज शिकायत के अनुसार, मटवारी कुम्हारटोली निवासी संतोष कुमार ने सूचना दी थी कि चोरी की घटना के दौरान एक व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल से पांच कॉपर पाइप (10 फीट लंबाई, 2 इंच मोटाई) और एक होंडा शाइन मोटरसाइकिल (रजि. सं. JH02AX 1575) बरामद की। चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 25,000 रुपये बताई गई है।

जांच में पता चला कि रिजवान अंसारी पूर्व में ग्लोबल मेडवेस कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत था और पहले भी कंपनी से सामान चोरी कर चुका है। इसके अतिरिक्त, वह कटकमदाग थाना के कांड सं. 47/24 में धारा 457/380/461/414 भा.द.वि. के तहत जेल जा चुका है।

कोर्रा थाना में कांड सं. 155/25, दिनांक 04.09.2025, धारा 331(3)/305(A)/317(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। अभियुक्त को 05 सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow