झारखंड में 1492 नए कोरोना पॉजिटिव के साथ आंकड़ा बढ़कर हुआ 71312

दृष्टि ब्यूरो,

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झारखण्ड में बीते 24 घंटे में 1492 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें सबसे अधिक राजधानी रांची से 468, बोकारो से 56, चतरा से 22, देवघर से 72, धनबाद से 37, दुमका से 24, पूर्वी सिंहभूम से 129, गढ़वा से 31, गिरिडीह से 20, गोड्डा से 63, गुमला से 57, हजारीबाग से 13, जामताड़ा से 8, खूंटी से 9, कोडरमा से 114, लातेहार से 7, लोहरदगा से 39, पाकुड़ से 9, पलामू से 60, रामगढ़ से 43, सहिबगंज से 10, सराईकेला से 50, सिमडेगा से 13, पश्चिमी सिंहभूम से 128 संक्रमित मिले हैं.

नए मिले संक्रमितों के बाद झारखण्ड में कुल 71312 पोजिटिव केस अब तक सामने आ चुके हैं जिसमें 56944 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. फिलहाल राज्य में 13791 सक्रिय केस हैं. वही राज्य भर से बीते 24 घंटों में एक भी कोरोना संक्रमितों की मौत नहीं हुई है. फिलहाल राज्य में कोरोना से अब तक 617 मौतें हो चुकी है.

झारखंड में अब तक कुल 1778886 कोविड-19 सैंपल लिए गए हैं. जिसमें 1765454 सैंपल की जांच की जा चुकी है, कुल 1694102 नेगेटिव पाए गए हैं.

Share via
Share via