दूसरे राज्यों में चलनेवाली बसों के विरुद्ध जांच अभियान

Share
Link copied

दृष्टि ब्यूरो,

लाॅकडाउन में दिये गये छूट में बसों के अंतर जिला परिचालन की अनुमति दी गयी है. दूसरे राज्यों में बसों के परिचालन की जानकारी मिलने के बाद जिला परिवहन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार प्रकाश के नेतृत्व में ऐसी बसों के खिलाफ जांच की गयी. जांच अभियान के दौरान रिंग रोड पर बैंक्वेट हॉल के पास एक बस खड़ी मिली. पूछताछ के क्रम में पता चला कि पटना जानेवाले यात्रियों को बस में बैठाया जा रहा एवं कुछ लोग बस में पहले से ही सवार थे. इस पर कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने जुर्माना लगाया. साथ ही अलग-अलग स्थानों में जांच के दौरान पूरे कागजात नहीं होने पर भी बसों पर जुर्माना लगाया गया. कुल 4 बसों से 134600 रुपये का जुर्माना वसूला गया. जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि आगे भी जांच अभियान चलता रहेगा.

रविवार और सोमवार दो दिन चलाये गये जांच अभियान के दौरान रांची के सभी बस पड़ावों पर भी छापेमारी की गयी. जिला परिवहन पदाधिकारी ने अन्य जिलों में चलनेवाली बसों में कोविड-19 के रोकथाम हेतु विभागीय निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि निर्देशों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जायेगी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow