CPI expresses grief over the demise of Sudivya Kumar Sonu; says a void has been created in Jharkhand politics.

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर CPI ने जताया शोक, कहा- झारखंड की राजनीति में छाया सूनापन

CPI expresses grief over the demise of Sudivya Kumar Sonu; says a void has been created in Jharkhand politics.
CPI expresses grief over the demise of Sudivya Kumar Sonu; says a void has been created in Jharkhand politics.

रांची: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) की झारखंड राज्य परिषद ने गहरा शोक व्यक्त किया है। पार्टी ने उनके निधन को झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
advertisement

CPI राज्य कार्यकारिणी सदस्य सह जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने कहा कि असमय झारखंड का एक युवा सितारा चला गया, जिससे राज्य की राजनीति में एक बड़ा सूनापन पैदा हो गया है। उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू व्यक्तिगत रूप से हंसमुख और मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। वे हर मुद्दे पर खुलकर अपने विचार रखते थे और जनहित के विषयों को लेकर सक्रिय रहते थे।

Kashmir
advertisement

अजय कुमार सिंह ने कहा कि झारखंड को इस युवा नेता की कमी हमेशा खलेगी। उनका असामयिक निधन राज्य की राजनीति के साथ-साथ समाज के लिए भी बड़ी क्षति है। CPI झारखंड राज्य परिषद ने दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों को धैर्य और साहस प्रदान करे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now