20260111 215709

इंदौर में निर्णायक मुकाबला: भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे – श्रृंखला का रोमांचक अंत

इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में आज यानी 18 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला का तीसरा और अंतिम मैच खेला जाएगा। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे होगा। श्रृंखला फिलहाल 1-1 से बराबर है, जिससे यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक बन गया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रृंखला के पहला वनडे में भारत ने शानदार प्रदर्शन के साथ जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरा वनडे में न्यूजीलैंड ने कमजोर टीम के बावजूद कमाल की वापसी की और डेरिल मिशेल की नाबाद शतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट से जीत हासिल की।

न्यूजीलैंड 1989 से भारत में वनडे सीरीज खेलने आ रही है, लेकिन अब तक उसने यहां कोई भी द्विपक्षीय वनडे श्रृंखला नहीं जीती है। भारत में न्यूजीलैंड ने कुल 41 वनडे मैचों में से सिर्फ 9 जीते हैं। यह उनके लिए पहली बार भारत में वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है, खासकर जब उनकी टीम कई प्रमुख खिलाड़ियों (कैन विलियमसन, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर आदि) के बिना खेल रही है।

दूसरी ओर, भारत घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज में लगभग अजेय रहा है। मार्च 2019 के बाद से भारत ने घरेलू वनडे द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं हारी है। होल्कर स्टेडियम में भी भारत का वनडे रिकॉर्ड शानदार है, जहां टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है।

होल्कर स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग रही है। यहां छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजी अनुकूल विकेट के कारण हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है। ओडीआई में यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 332 रहा है। ऐसे में दोनों टीमों के बल्लेबाज बड़े स्कोर की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

इंदौर में मौसम साफ और धूप वाला रहेगा। तापमान 26-29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा, नमी करीब 46% होगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है, जो मैच के लिए आदर्श स्थिति है।

Share via
Share via