IMG 20201214 WA0084

सभी वर्ग के अभिवंचितो के लिए डालसा कारगर व सार्थक : संदीप कुमार बर्तम.

गिरीडीह, दिनेश.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीह : झालसा राँची के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह द्वारा सोमवार को प्रखंड मुख्यालय जमुआ समेत पंचायत सचिवालय खरगडीहा व बदडीहा 1 में चलंत लोक अदालत न्याय आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर व अभिनंदन गीत से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव संदीप कुमार बर्तम ने जिला विधिक सेवाये प्राधिकार के लक्ष्य, उद्देश्य, कार्यक्रम व चलंत लोक अदालत की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी नागरिकों को विधिक की जानकारी होना आवश्यक है जिससे संवैधानिक मूल्यों की अवधारणा के तहत प्रदत अधिकारो का संरक्षण होता है। सभी वर्गों के निःसहाय, निर्धन, दिव्यांग, अभिवंचितो के निःशुल्क विधिक सहायतार्थ डालसा कार्य कर रही हैं।

जानकारी और जागरूकता के अभाव में क्षणिक भावावेश के कारण मुकदमों में फस कर समय, धन की बर्बादी कर रहे हैं ऐसे लोगो के लिए डालसा वरदान सिद्ध हो रहा है। पीएलवी की अहम भूमिका रही हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार, अंचल अधिकारी राम बालक कुमार, पैनल अधिवक्ता विपिन कुमार यादव , रंजिव कुमार रंजीव, राजकिशोर कुशवाहा गीतेश चन्द्र,बखरगडीहा मुखिया चीना खान, बदडीहा 1 मुखिया प्रतिनिधि विवेकानंद सिन्हा ने भी विचार ब्यक्त किये।

कोविड 19 के गाइडलाइन के तहत प्रखंड मुख्यालय ,पंचायत सचिवालय खरगडीहा व पंचायत सचिवालय बदडीहा 1 में ग्रामीणों से विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन एक बक्सा में लिया गया। इस दौरान पंचायत सचिवालय खरगडीहा से 350, श्रम विभाग से 20 साडी और सात पेंट सर्ट का वितरण किया गया और स्वास्थ्य विभाग से मास्क और सैनिटाइजर का वितरण किया गया। प्रखंड चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेश कुमार दूबे द्वारा गठित तीन स्वास्थ्य दल द्वारा चिकित्साकर्मियों द्वारा शिविर लगाकर लोगों का उच्च रक्तचाप एवं स्वास्थ्य का जांच किया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीएलबी कामेश्वर कुमार, हीरा देवी, मुकेश कुमार वर्मा, सुबोध कुमार साव, महेंद्र प्रसाद वर्मा, नेमचंद प्रसाद वर्मा, संतोष कुमार, रंजना सिन्हा की मुख्य भूमिका रही। उक्त अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाये, पंचायत समिति सदस्य,वार्ड सदस्य सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Share via
Share via