ड्यूटी के दौरान जवान की मौत, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

ड्यूटी के दौरान जवान की मौत, कोर्ट परिसर में मचा हड़कंप

Share
Link copied

शंभू कुमार सिंह

सिमडेगा में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कोर्ट ड्यूटी में तैनात एक पुलिस जवान की अचानक मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान श्यामलाल मुर्मू के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्यामलाल मुर्मू गुरुवार शाम करीब चार बजे कोर्ट परिसर में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे वहीं गिर पड़े। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जवान की मौत की खबर मिलते ही कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और आम लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी रोहित कुमार रजक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

प्राथमिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि जवान की मौत अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण हुई है, हालांकि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।