ब्राउन शुगर की लत से परेशान युवक ने खुद को किया घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

निर्मल सिंह
गुमला: ब्राउन शुगर की लत और नशा नहीं मिलने से हुई बेचैनी के बीच 27 वर्षीय युवक ने मंगलवार को शास्त्री नगर में खुद को घायल कर लिया। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल गुमला सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।
परिजनों के अनुसार युवक लंबे समय से ब्राउन शुगर के नशे का आदी है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे नशा नहीं मिलने पर वह बेचैन हो गया। इसी दौरान उसने खुद को नुकसान पहुंचाया। युवक को घायल अवस्था में देखकर परिजन उसे अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल में डॉ. पीएन मिंज ने उसका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने युवक की स्थिति को देखते हुए मनोचिकित्सक से परामर्श लेने की सलाह दी।
यह घटना नशे की लत के गंभीर दुष्परिणामों को उजागर करती है। नशे पर निर्भरता व्यक्ति के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मामलों में मरीज को तिरस्कार करने के बजाय समय पर चिकित्सकीय उपचार, मनोवैज्ञानिक परामर्श और परिवार का सहयोग देना जरूरी है।

PESA कानून के क्रियान्वयन को लेकर कांग्रेस की अहम बैठक, 60 फीसदी काम पूरा
रांची: मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में मंगलवार को PESA पर्यवेक्षकों के साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई।…

लुगुबुरू घंटाबाड़ी धर्मगढ़ पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की
बोकारो: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी बोकारो जिले के ललपनिया स्थित संथाल आदिवासी समाज के प्रमुख धार्मिक…

















