20260129 210201

उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित

साहिबगंज : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त हेमंत सती की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल जीवन मिशन, जिला जल एवं स्वच्छता समिति तथा स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण (SBM-G) से जुड़े कार्यों पर गहन चर्चा हुई।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उपायुक्त ने पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की और सभी संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने सभी प्रखंडों में जलसाथियों के रिक्त पदों को ग्राम सभा के माध्यम से जल्द से जल्द भरने का सख्त निर्देश दिया।

बैठक में प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, पृथक्करण केंद्रों की कार्यप्रणाली, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने इन कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

उपायुक्त ने साहिबगंज मेगा जलापूर्ति योजना, साहिबगंज शहरी जलापूर्ति योजना, तालझारी पूर्ण कवरेज ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना, बोरियो पूर्ण कवरेज ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना, मंडरो पूर्ण कवरेज ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना तथा साहिबगंज-गोड्डा-दुमका MVS की वर्तमान स्थिति, प्रगति, पूर्ण/प्रक्रियाधीन योजनाओं और हैंडओवर लंबित योजनाओं की कार्यपालक अभियंता से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी अपूर्ण योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के अंदर हर हाल में पूरा किया जाए। जल जीवन मिशन के तहत अब तक कितने घरों को पाइप जलापूर्ति से जोड़ा गया है, इसकी जानकारी लेते हुए उन्होंने लक्ष्य-आधारित तथा गुणवत्ता युक्त कार्य निष्पादन पर विशेष जोर दिया।

बैठक में जेएसएलपीएस डीपीएम मार्टिन तारिक, नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक जल जीवन मिशन तथा स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न कर्मी उपस्थित रहे।

Share via
Share via