IMG 20210106 WA0049

रैयत विस्थापित मोर्चा के द्वारा मनाया गया झारखंड आंदोलनकारी नेता बांदे उरांव की पुण्यतिथि.

खलारी : पिपरवार रैयत विस्थापित मोर्चा के तत्वधान में पिपरवार के सरना क्लब कल्याणपुर में झारखण्ड आंदोलनकारी नेता और पूर्व मुखिया स्व. बांदे उरांव की पुण्यतिथि मनायी गई। इस मौके पर मोर्चा के दूरा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी महाराज एवं संचालन सूरज मुंडा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष इक़बाल हुसैन मौजुद थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर एवं बांदे उरांव जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया, जिसके बाद मौजुद लोगो ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इक़बाल हुसैन ने कहा कि स्व.बांदे उरांव सादा जीवन उच्च विचार के धनी थे। साल 1978 में बहेरा पंचायत से मुखिया चुने जाने के बाद पंचायत का चहुंमुखी विकास की नीव रखी। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा चतरा जिला के उपाध्यक्ष एवं केंद्रीय समिति के सदस्य थे.झारखंड आंदोलन एवं पिपरवार क्षेत्र के विस्थापित आंदोलन को गति देने का कार्य किये थे, उनके दूरदृष्टि सोच के तहत कल्याणपुर में हाई स्कूल और कोल डंप की स्थापना हुई थी। अपने कार्यकाल में कई उल्लेखनीय कार्य किये। उन्होंने कहा कि शोषित पीड़ित जनता के पक्ष में हमेशा खड़ा होकर संघर्ष का काम किया,उसके कार्य को कभी भुलाया नही जा सकता है।

इस अवसर पर उनके छोटे पुत्र इंद्रजीत उरांव ने कहा कि बाबूजी समाज के बीच रहकर समाज का सेवा करने का काम किये थे,जो हमारे ओर से जारी रहेगा उनके अधूरे कार्यो को हमारा परिवार पुरा करेगा। सभा को मो.जुल्फ़ान, सुरेश महतो, इंद्रजीत उरांव, रामचंद्र उरांव, धर्मेंद्र रावत, वीरू मुंडा, जयपाल उरांव सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। पुण्यतिथि के अवसर पर गरीब,असहाय ग्रामीणों के बीच धोती,साड़ी, अंगवस्त्र का वितरण भी किया गया।

मौके पर मुख्य इक़बाल हुसैन, रामचंद्र उरांव, जेपी महाराज, सूरज मुंडा, जितेंद्र राम, सुरेश महतो, मो.जुल्फ़ान, इंद्रजीत उरांव, जयपाल उरांव, सुरेश करमाली, प्रभु दयाल, करण कुमार महतो,सचिन पासवान, बालदेव उरांव, अकलू उरांव, मंगरु उरांव, बाले उरांव,अशोक प्रजापति, शुशीला देवी, राधो देवी, लखिया देवी,बबिसनी देवी, जगनी देवी, गुजरी देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

खलारी मो मुमताज़.

Share via
Share via