मंगेतर का हत्यारा गिरफ्तार पूछताछ जारी : एसपी.

मंगेतर का हत्यारा गिरफ्तार पूछताछ जारी : एसपी.

Share
Link copied

सिमडेगा : जिले का चर्चित नुर्जला का हत्यारा मंगेतर हुआ गिरफ्तार पुलिस हत्या के कारणों की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुरडेग झीरकामुंडा की 20 वर्षीय नुर्जला परवीन का हत्यारा मंगेतर दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है कि नुर्जला और दानिश की शादी 12 जनवरी को होनी थी इन दोनों के बीच पुरानी जान पहचान थी। 03 जनवरी को उसने शादी की खरीदारी के बहाने नुर्जला को कुरडेग बस स्टैंड बुलाया था। 05 जनवरी की सुबह उसी ने शव थाना के पास स्कुल के पीछे होने की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद से वह फरार था। परिजनों की लिखित शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने दानिश की खोज शुरू कर दी थी। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दानिश को घर दबोचा।

पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस हत्या के कारणों व हत्या में प्रयुक्त हथियार आदि की जांच गहनता से कर रही है । सिमडेगा पुलिस अपराध के विरूद्ध त्वरित और कारगर कार्रवाई के लिए 24×7 तत्पर है।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow