शक होनें पर मंगेतर नें की होने वाली दुल्हन की हत्या : एस पी.

शक होनें पर मंगेतर नें की होने वाली दुल्हन की हत्या : एस पी.

Share
Link copied

सिमडेगा : क्षेत्र के चर्चित नुर्जला हत्याकांड की परते खोलते हुए हत्या में प्रयुक्त भुजाली को बरामद करते हुए हत्यारे दानिश को जेल भेज दिया। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शम्स तबरेज ने कहा कि मंगेतर ने दुसरे लडके के साथ संबध होने के शक पर नुर्जला को मार डाला।

पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताया कि दानिश और नुर्जला दो माह पूर्व भी साथ घुमने गये थे। घुमकर लौटने के बाद दोनो की शादी 12 जनवरी को तय कर दी गई। इसी क्रम में दानिश 03 जनवरी को नुर्जला को शादी की खरीदारी करने के बहाने कुरडेग बाजार बुलाया था। जहां नुर्जला अपनी दो बहनों के हाथ आई थी। लेकिन दानिश दोनों बहनों को बहाना बना वापस भेज दिया। इसके बाद उसने नुर्जला के परिजनों तक खुद के सुन्दरगढ जाने की बात कह दी। लेकिन जब नुर्जला घर नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। लेकिन नुर्जला नहीं मिली। तब परिजनों ने दानिश को बुलाया।

पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताया कि दानिश नुर्जला के पड़ोसी दीपक के साथ नुर्जला की खोजबीन शुरू की। पहला दिन शाम होने के कारण वे लोग बैरंग घर लौट आए। दुसरे दिन दानिश दीपक के हाथ मार्निग वाक पर उधर हीं गया जिधर लाश मिली। वह दीपक को आगे जाने दिया। दीपक ने ही झाड़ियों में नुर्जला का शव देखा। इसके बाद जब कोहराम मचने लगा और पुलिस पंहुच गई तो दानिश वहां से खिसक लिया। नुर्जला के परिजनों ने दानिश के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा डीएसपी मुख्यालय सहदेव साव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई।

पुलिस रात भर छापामारी करती हुई गुमला के जंगलों से दानिश को धर दबोचा। इसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि नुर्जला का दुसरे लडके के हाथ संबंध था इसलिए उसने नुर्जला को मार डाला। पुलिस को इसके पास से खुन लगा चाकु मिला है। पुलिस को बताया कि पहले उसने नुर्जला को गला घोंट कर मार डाला । फिर चाकु से मारा। और सब को झाड़ियों में फेंक दिया।

सिमडेगा, शंभू कुमार सिंह.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow