Vishal Agarwal murder mystery

लोहगढ़ किले का डेथ ट्रैप सगाई , मंगेतर बनी कातिल, रियल एस्टेट बिजनेसमैन की मौत बनी सोची समझी साजिश

Vishal Agarwal murder mystery

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उसे क्या पता था जिस लड़की से वह सगाई कर रहा है वह उसकी कातिल बनेगी ? उसे क्या पता था जिस प्यार से वह पेश आ रही है वो दिखावा एक छलावा है  ? उसे क्या पता था की उसके अरमान बस चंद दिनों में उसकी मौत के साथ दफ़न हो जाएंगे  ? उसे क्या पता था की यह उसकी आखिरी ट्रिप है ? जी हां यह सवाल है उस बिजनेसमैन शख्स की तरफ से उठाने को मजबूर है जिसके मंगेतर तो उसे धोखा ही नही दिया बल्कि उसे जान से भी हांथ धोना पड़ा…पुणे के लोहगढ़ किले से ये एक ऐसी खौफनाक खबर है जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है।

एक 26 साल के रियल एस्टेट बिजनेसमैन को अपनी ही मंगेतर ने मौत के घाट उतार दिया। जिसे जीवनसाथी बनाना था, उसी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे 400 फीट गहरी खाई में फेंक दिया।

Vishal Agarwal murder mystery

क्या है इस साजिश की पूरी कहानी? देखिए ‘दृष्टि नाउ’ की खास रिपोर्ट..

1. शादी से पहले का ‘खूनी प्लान:

घटना लोनावला के मशहूर लोहगढ़ किले की है। 18 जून को 26 वर्षीय केतन विशाल अग्रवाल की लाश 350-400 फीट गहरी खाई से बरामद हुई। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की तहकीकात ने जो परतें खोलीं, वे रोंगटे खड़े करने वाली हैं। केतन की मंगेतर 20 साल की सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी (22) ने मिलकर केतन की हत्या का ताना-बुना था।

2. 14 जून को हुआ था पहला प्रयास:

पुलिस के मुताबिक चौंकाने वाली बात यह है कि हत्या की कोशिश पहली बार नहीं हुई थी। 14 जून को सिया, केतन को किले पर ले गई थी और उसे धक्का देने की कोशिश की, लेकिन केतन एक झाड़ी पकड़कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा। उस समय शातिर सिया ने ‘सांप’ का बहाना बनाकर बात टाल दी।

3. जन्मदिन बना मौत का दिन:

18 जून को सिया ने अपने जन्मदिन का बहाना बनाया और केतन को फिर से लोहगढ़ किले पर ले गई। इस बार उनका प्रेमी चेतन चौधरी भी वहीं मौजूद था। गर्मी के बावजूद चेतन ने हुडी पहनी हुई थी ताकि CCTV में उसकी पहचान छिपी रहे। दोनों ने मिलकर केतन के साथ मारपीट की और उसे खाई में धक्का दे दिया।

4. क्रूरता का सबूत—इंस्टाग्राम पोस्ट:

हत्या के कुछ ही घंटों बाद, जब केतन की लाश खाई में पड़ी थी, तब कातिल सिया गोयल इंस्टाग्राम पर भावुक पोस्ट लिख रही थी—*”मेरे जन्मदिन पर मुझे तनहा छोड़ गए… RIP”*। यह ‘घड़ियाली आंसू’ वाली पोस्ट अब अदालत में उनके खिलाफ सबसे बड़ा सबूत बन रही है।

अदालती कार्यवाही (Court Update):

वडगांव मावल कोर्ट ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है। सिया गोयल 7 दिन की और चेतन चौधरी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर हैं। दोनों पर BNS की धारा 103 (हत्या) और 61 (आपराधिक साजिश) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

परिवार का दर्द:

केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने न्याय की गुहार लगाते हुए कहा, “सगाई के बाद सब कुछ ठीक था, तो शादी क्यों नहीं तोड़ी? मेरे बेटे को धोखे से मार डाला।” सिया ने केतन का पासपोर्ट तक चुरा लिया था ताकि वह बाली की अपनी ट्रिप पर न जा सके।

Also Read

धनबाद (झारखंड) से जुड़े IAS पंकज अग्रवाल की CBI गिरफ्तारी: पर परिवार बोला- साजिश रचकर फंसाया गया

रिम्स में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई: एडमिशन घोटाले की जांच शुरू, प्रबंधन में हड़कंप

रांची: यूपी की घटना के बाद जागी नगर निगम की नींद, सर्कुलर रोड के कोचिंग संस्थानों में चला सघन जांच अभियान

विदेशी चंदा लेने वाले NGOs पर सख्ती: FCRA नियमों में बड़े बदलाव, सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now