रिम्स में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई: एडमिशन घोटाले की जांच शुरू, प्रबंधन में हड़कंप

रांची: राजधानी के प्रतिष्ठित आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में नामांकन (एडमिशन) प्रक्रिया को लेकर चल रही गड़बड़ियों की शिकायतों के बाद, झारखंड सीआईडी (CID) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी की एक विशेष टीम ने रिम्स परिसर पहुंचकर डीन कार्यालय के रिकॉर्ड रूम को अपने कब्जे में ले लिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, पिछले शैक्षणिक सत्र में हुए दाखिलों को लेकर सीआईडी को गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें मिली थीं। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर अपात्र छात्रों को मेडिकल कोर्स में प्रवेश दिया गया है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, राज्य सरकार के निर्देश पर सीआईडी ने जांच की कमान संभाली और सीधे डीन ऑफिस पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। हालाकिं अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई बात cid ने साझा नही की है।
फाइलों और डेटा की हो रही पड़ताल
जानकारी के मुताबिक सीआईडी की टीम ने डीन ऑफिस के रिकॉर्ड रूम को सील कर दिया है और वहां मौजूद तमाम फाइलों, दस्तावेजों और कंप्यूटर डेटा को खंगाला जा रहा है। टीम संदिग्ध दस्तावेजों को जब्त कर रही है और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि इस घोटाले में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
रिम्स में हुई इस छापेमारी के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया है। इस स्तर की गड़बड़ी सामने आने के बाद शीर्ष प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं। राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि जांच की आंच रिम्स डायरेक्टर तक पहुँच सकती है। क्योंकि पीछे साल एडमिशन में अनियमितता के आरोप है और सारा जिम्मा रिम्स के डायरेक्टर का होता है।
Also Read :
रांची: कांची नदी किनारे बालू में दफन मिला 17 वर्षीय किशोरी का शव, कुत्ते की हरकत से खुला खौफनाक राज
छोटानागपुर रॉयल्स बने पहले JT20 चैंपियन, फाइनल में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
















