स्वास्थ्य विभाग में 262 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने दिलाई जनसेवा की जिम्मेदारी

स्वास्थ्य विभाग में 262 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री ने दिलाई जनसेवा की जिम्मेदारी

Share
Link copied
262 newly recruited candidates in the Health Department received their appointment letters; the Chief Minister administered the oath of responsibility for public service.
262 newly recruited candidates in the Health Department received their appointment letters; the Chief Minister administered the oath of responsibility for public service.

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और मजबूत बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत 262 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में आयोजित विशेष समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

नियुक्ति पाने वालों में स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संविदा आधारित चयनित विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी, सीनियर हॉस्पिटल मैनेजर और फाइनेंस मैनेजर शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के विकास और बेहतर प्रशासन के लिए केवल मंत्री और सचिव पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि मानव संसाधन की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी सोच के तहत राज्य सरकार विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां कर रही है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से उनके परिवारों को रोजगार की चिंता से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बीते दिनों में लगातार नियुक्तियों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है और आज 262 युवाओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कर्मियों को जनसेवा का महत्व बताते हुए कहा कि उन्हें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि उन्हें मिलने वाला वेतन आम जनता के कर से आता है। इसलिए जनता के प्रति संवेदनशीलता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्य के दौरान गलतियां हो सकती हैं, लेकिन प्रयास यही होना चाहिए कि वे न्यूनतम हों और जनता को बेहतर सेवाएं मिलें।

समारोह में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सरकार का मानना है कि इन नियुक्तियों से राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूती मिलेगी और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।