रांची: बर्थडे पार्टी में छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, गोकुल वाटिका अपार्टमेंट की घटना, आरोपी दानिश गिरफ्तार
रांची: बर्थडे पार्टी में छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, गोकुल वाटिका अपार्टमेंट की घटना; आरोपी दानिश गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रांची के लालपुर में MDS छात्रा के साथ बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म। मुख्य आरोपी दानिश गिरफ्तार। पढ़ें पूरी खबर दृष्टि नाउ पर।
रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला लालपुर थाना क्षेत्र के गोकुल वाटिका अपार्टमेंट का है, जहाँ एक बर्थडे पार्टी के दौरान मास्टर इन डेंटल सर्जरी (MDS) की छात्रा के साथ नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना
जानकारी के अनुसार, पीड़िता बरियातू स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल में रहकर डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है। उसने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह अपने मित्र ओली के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने गोकुल वाटिका के पांचवें तल पर स्थित फ्लैट में गई थी। छात्रा को भरोसा दिया गया था कि पार्टी में अन्य लड़कियां भी शामिल होंगी, लेकिन वहां पहुंचने पर उसने पाया कि केवल ओली के चार पुरुष मित्र ही मौजूद थे।
पिज्जा में नशीला पदार्थ मिलाने का संदेह
पीड़िता के अनुसार, रात करीब 8:00 बजे केक काटने के बाद उसे तेज भूख लगी और सुस्ती महसूस होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने उसे खाने के लिए पिज्जा दिया। पिज्जा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और वह बेसुध हो गई। इसी का फायदा उठाकर आरोपी दानिश ने उसे कमरे में बंद कर लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नशे की हालत में होने के कारण छात्रा विरोध करने में असमर्थ रही।
आर्किड अस्पताल में चल रहा है इलाज
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सुबह होश आने पर छात्रा ने अपनी सहेली को आपबीती सुनाई, जिसके बाद उसे तत्काल लालपुर स्थित आर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल छात्रा का इलाज जारी है और पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
लालपुर थाना इंचार्ज रूपेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मुख्य आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा, *”हम सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रहे हैं। फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि पार्टी में नशीला पदार्थ किसने और कैसे मिलाया। घटना में शामिल अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।”*
















