भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची : भारत के संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सहित कई नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि बाबा साहेब ने न केवल भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक और न्यायपूर्ण व्यवस्था भी प्रदान की। उन्होंने कहा कि संविधान के माध्यम से उन्होंने करोड़ों लोगों के उत्थान का मार्ग प्रशस्त किया। आदित्य साहू ने यह भी कहा कि केंद्र की सरकार उनके सिद्धांतों को अपनाते हुए समाज के हर वर्ग के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. आंबेडकर ने जीवनभर वंचित, शोषित और गरीब वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उन्होंने एक ऐसे भारत की नींव रखी, जहां समानता, न्याय और बंधुत्व की भावना सर्वोपरि हो। उन्होंने कहा कि संविधान के जरिए बाबा साहब ने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का कार्य किया।

कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, पूर्व विधायक किशुन दास, सूरज चौरसिया, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, कमाल खां, प्रेम मित्तल, दीनदयाल बरनवाल, संदीप वर्मा, शोभा यादव, रमेश सिंह, सुनील साहू, अरुण झा, उषा पांडे, राजश्री जयंती और चंद्रप्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसके अलावा आंबेडकर चौक डोरंडा स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आदित्य साहू, बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह, हटिया विधायक नवीन जायसवाल और महानगर अध्यक्ष वरुण साहू समेत अन्य नेता उपस्थित रहे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now