मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने तपोवन मंदिर में की पूजा-अर्चना, नवनिर्माण कार्यों का लिया जायजा

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज निवारणपुर, रांची स्थित श्री राम जानकी तपोवन मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीराम और माता जानकी से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की। पूजा के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे नवनिर्माण कार्यों का निरीक्षण कर उसकी प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान श्री राम जानकी तपोवन मंदिर नवनिर्माण समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। समिति की ओर से बताया गया कि मंदिर के विस्तार और सौंदर्यीकरण का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। मौके पर मंदिर के महंत श्री ओमप्रकाश शरण सहित समिति के सदस्य प्रणय कुमार और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now