Ranchi Police, Lalpur Police Station, Arrest, Crime News Ranchi.

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: लालपुर कांड के आरोपी बंगाल भागने के क्रम में गिरफ्तार, एक महिला भी धराई

Share
Link copied

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन: लालपुर कांड के आरोपी बंगाल भागने के क्रम में गिरफ्तार, एक महिला भी धराई

Ranchi Police, Lalpur Police Station, Arrest, Crime News Ranchi.

रांची, : राजधानी रांची की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। लालपुर थाना में दर्ज एक गंभीर मामले जिसमे मेडिकल स्टूडेंट को नशीली खाना खिलाकर गलत काम करने के मामले में दर्ज कांड संख्या 66/26 के आरोपियों को पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पीछा कर गिरफ्तार किया है। दो मुख्य आरोपी बंगाल भागने की फिराक में थे, जिन्हें खड़गपुर से दबोचा गया, जबकि एक महिला अभियुक्ता को रांची से ही गिरफ्तार किया गया है।

विशेष टीम का गठन और त्वरित कार्रवाई

बीते 13 अप्रैल 2026 को पीड़िता के फर्दब्यान पर दर्ज हुए इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP), रांची ने विशेष निर्देश जारी किए थे। जिसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सुश्री साक्षी जमुआर (IPS/थाना प्रभारी, कांके) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

खड़गपुर रेलवे स्टेशन के पास से हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी पुलिस से बचने के लिए पश्चिम बंगाल भाग रहे हैं। त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने पीछा किया और  मो० दानिश एवं  मो० फहद  को बंगाल के खड़कपुर से उस वक्त गिरफ्तार किया जब वे छिपने की कोशिश कर रहे थे।
वहीं, इस मामले में संलिप्त एक अन्य सह अभियुक्ता  ओली विश्वकर्मा  (26 वर्ष) को रांची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र (हटिया स्टेशन रोड) से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का प्रोफाइल:

1. मो० दानिश (27 वर्ष)  पिता- मो० असलम, निवासी- तबारक इन्कलेव, हिन्दपीढ़ी, रांची।
2. मो० फहद मल्लिक (27 वर्ष):  पिता- मो० हसिमुद्दीन, निवासी- आजाद बस्ती, लोअर बाजार, रांची।
3. ओली विश्वकर्मा (26 वर्ष): पिता- रंजीत विश्वकर्मा, निवासी- गितिलपीढ़ी, जगरनाथपुर, रांची।
एक आरोपी अब भी फरार, छापेमारी जारी

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल एक अन्य आरोपी शादाब अभी फरार चल रहा है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

छापामारी दल में ये थे शामिल:

इस सफल अभियान में IPS साक्षी जमुआर के साथ नगर पुलिस उपाधीक्षक के.वी. रमण, लालपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह, म०पु०अ०नि० सरोज बिरूवा, सुनील पासवान, उत्तम कुमार, आशीष कुमार, सुनील मुर्मू, अर्चना महतो सहित सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे।

ऐसी ही सटीक और तेज खबरों के लिए देखते रहें ‘Drishti Now’ 

इसे भी पढ़े:-

इसे भी पढ़ें
 रांची: मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में उबाल, BJP ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
इसे भी पढ़ें

 रांची: मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में उबाल, BJP ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी

रांची: मेडिकल छात्रा से दुष्कर्म मामले में उबाल, BJP ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी रांची: झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर…

रांची: MDS छात्रा से रेप मामले में बड़ा खुलासा, सहेली और उसका साथी भी गिरफ्तार; पिज्जा में नशा देकर बनाया शिकार
इसे भी पढ़ें

रांची: MDS छात्रा से रेप मामले में बड़ा खुलासा, सहेली और उसका साथी भी गिरफ्तार; पिज्जा में नशा देकर बनाया शिकार

रांची: MDS छात्रा से रेप मामले में बड़ा खुलासा, सहेली और उसका साथी भी गिरफ्तार; पिज्जा में नशा देकर बनाया शिकार रांची:…

रांची: बर्थडे पार्टी में छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, गोकुल वाटिका अपार्टमेंट की घटना, आरोपी दानिश गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें

रांची: बर्थडे पार्टी में छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, गोकुल वाटिका अपार्टमेंट की घटना, आरोपी दानिश गिरफ्तार

रांची: बर्थडे पार्टी में छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म, गोकुल वाटिका अपार्टमेंट की घटना; आरोपी दानिश गिरफ्तार रांची के लालपुर में…

 

 

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।