राज्यपाल से पैचक सिलाट खिलाड़ियों की शिष्टाचार भेंट, राष्ट्रीय स्तर पर झारखण्ड का परचम
राँची स्थित लोक भवन में आज माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार से झारखण्ड पैचक सिलाट संघ की प्रदेश सचिव सुश्री डॉली सिंह के नेतृत्व में राज्य की प्रतिभावान महिला खिलाड़ियों ने शिष्टाचार भेंट की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर खिलाड़ियों ने राज्यपाल को अवगत कराया कि भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा 31 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आनंद (गुजरात) में आयोजित “खेलो इंडिया अस्मिता पैचक सिलाट महिला लीग (सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता)” में झारखण्ड की खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 1 रजत एवं 4 कांस्य पदक हासिल किए।
राज्यपाल ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि झारखण्ड के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है।
उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक सुदृढ़ता प्रदान करते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं।

















