20210206 201248

झारखंड ओपन कराटे पहले दिन रांची का दबदबा.

राँची : रांची के संत जोसेफ क्लब में झारखंड कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में आयोजित झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन रांची के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण 7 रजत व 16 कांस्य पदक जीतकर अपना दबदबा बनाया। दूसरे स्थान पर धनबाद 4 स्वर्ण पदक 7 रजत पदक के साथ रही।रांची का खाता लड़के के वर्ग में त्रिविक्रम रॉय ने स्वर्ण पदक जीतकर खोला वही लड़कियों के वर्ग में अकिरा ने दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।रांची के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपना उम्दा प्रदर्शन कर रांची को कई पदक दिलाया।

प्रतियोगिता से पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक एवं झारखंड कराटे एसोसिएशन के महासचिव रेंस सुनील किस्पोट्टा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं दो खिलाड़ियों के बीच फाइट शुरू करा कर किया गया।इस दौरान दूसरे जिले से आए अध्यक्ष एवं जिले के महासचिव मोहम्मद इस्लाम,साधन चंद्र लोहरा, धर्मेंद्र कुमार, खालिद हुसैन आदि भी उपस्थित थे।

आज के पदक जीतने वालों में
6 से 8 वर्ष आयु बालक वर्ग काता में
आयुब भुट कुमार स्वर्णपदक, आदित्य प्रभो विष्णु रजत पदक, रणवीर बास्की, एमडी अब्याज कांस्य पदक।

6 से 8 आयु वर्ग लड़के को कुमीते
विक्रम रॉय स्वर्ण पदक रांची, मयंक कुमार दास, रजत पदक, अयूब भूट कुमार एवं रणबीर बास्की कांस्य पदक।

6 से 8 वर्ष आयु लड़कियां काता
अकीरा सिंह रांची स्वर्ण पदक, महक सिंह रजत पदक, आद्रिका बनर्जी एवं राजवी सिंह कश्यप पदक।

6 से 8 वर्ष आयु लड़कियां कुमीते
अकीरा सिंह स्वर्ण पदक, आद्रिका बनर्जी रजत पदक, कियारा सिंह महक सिंह कश्यप पदक।

8 से 10 वर्ष आयु वर्ग काता
रूप मलिक स्वर्ण इंद्रेस्स कुमार सिंह रजत प्रशांत सिंह एवं सूरज बराईक कांस्य।

8 से 10 वर्ष आयु वर्ग बालक कुमीते
रूप मलिक स्वर्ण पदक, इंद्रेश कुमार सिंह रजत पदक, सूरज बराईक एवं रुद्रांश सिंह कांस्य पदक।

8 से 10 वर्ष आयु वर्ग लड़कियां काता
इशिका कुमारी स्वर्ण कणिका बरनवाल रजत निशिता भूट कुमार कांस्य।

8 से 10 वर्ष आयु वर्ग लड़कियां कुमीते
इशिका कुमारी स्वर्ण कणिका बरनवाल रजत निशिता भूट कुमार कांस्य।

10 से 12 आयु वर्ग जूनियर लड़के काता
शशिकांत कुमार यादव स्वर्ण आयुष सिंह, रजत श्रेष्ठ कुमार कांस्य।

10 से 12 आयु वर्ग लड़के सीनियर ब्राउन ब्लैक बेल्ट काता
आयुष दीवार स्वर्ण पदक सॉलमन फ़ीलिक्स रजत पदक प्रांजल सिन्हा कांस्य।

10 से 12 वर्ष आयु लड़के कुमीते
आयुष सिंह स्वर्ण पदक शशिकांत कुमार यादव रजत पदक आयुष धिवार कांस्य पदक।

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के कलर बेल्ट काता
पद्ममनाभ स्वर्ण पदक रौनक बनवाल रजत पदक, बिरसा विनीत कुजूर कांस्य पदक।

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग ब्लैक बेल्ट काता
मृणाल सोए स्वर्ण पदक, उज्जवल, आलोक रजत पदक अकाश पाल कांस्य पदक।

12 से 14 वर्ष आयु वर्ग लड़के कुमीते
मृणाल स्वर्ण पदक उज्जवल आलोक रजत पदक बिरसा विनीत कुजूर कांस्य पदक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share via