झारखंड ओपन कराटे चैंपियनशिप 6 फरवरी से.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : झारखंड कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में महासचिव रेंसी सुनील किस्पोट्टा के अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक की गई जिसमें आगामी वर्ष होने वाले खेल गतिविधि के बारे विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में सभी की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि राज्य संघ 6 फरवरी से राज्य ओपन कराटे प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। प्रतियोगिता की मेजबानी रांची जिला को दी गई है। कोविड के संक्रमण को देखते हुए इस प्रतियोगिता में चयनित सिर्फ 200 खिलाड़ियों को भाग लेने की अनुमति होगी। जिला कराटे संघ अपने स्तर से खिलाड़ियों का चयन कर इस प्रतियोगिता के लिए उनका नाम भेजेगी। प्रतियोगिता सब जूनियर केडीट जूनियर व सीनियर कैटेगरी में होगी।18 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ी आयु वर्ग में भाग ले सकेंगे। वह 18 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी वजन वर्ग में भाग लेंगे।

कुल 50 स्वर्ण पदक के लिए सभी खिलाड़ी आपस में भिड़ेंगे l प्रतियोगिता से पहले राज्य संघ खिलाड़ियों के लिए एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करेगी जिसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रांची में आकर सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता की तैयारी कराएंगे। महासचिव रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि प्रतियोगिता का आयोजन सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार किया जाएगा। प्रतियोगिता में सिर्फ एक साथ 20 खिलाड़ी ही प्रतियोगिता स्थल पर होंगे।प्रतियोगिता का आयोजन रांची के संत जोसेफ क्लब में किया जाएगा। वहीं खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था क्लब के बगल में स्थित होटलों में की जाएगी ताकि वह अपने निर्धारित समय में प्रतियोगिता स्थान पर आ सके और प्रतियोगिता में भाग ले सकें और अपना इवेंट खत्म होने के बाद तुरंत वापस अपने होटलों में जा सके।प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए ही जल्द ही आयोजक कमेटी का गठन किया जाएगा जो कि सारी व्यवस्थाओं को संभालेगी। आज के इस बैठक में कराटे के 15 शैली के राज्य प्रतिनिधियों ने भाग लिए।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow