एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग का समापन.

Share
Link copied

Team Drishti.

रांची : इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तत्वाधान में कामिल बुल्के पथ स्थित इमा मुख्य प्रशिक्षण केंद्र संत जोसेफ क्लब में आयोजित एक दिवसीय कराटे प्रशिक्षण शिविर सह ग्रेडिंग का समापन हुआ। ग्रेडिंग में रांची के विभिन्न क्लबों से 50 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इन्हें इमा के तकनीकी निर्देशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने एडवांस कुमीते व काता का प्रशिक्षण दिया, साथ ही खिलाड़ियों का ग्रेडिंग भी लिया। कराटे ग्रेडिंग में 50 खिलाड़ियों को सफल घोषित किया गया जिसमें 4 खिलाड़ियों को बेस्ट कराटेकार भी चुना गया है।जिसमें मनीष कुमार, सोनाली कुमारी, मयंक कुमार दास, निशिता भूट कुमार शामिल है।

रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए सिर्फ 50 खिलाड़ियों को ही इस ग्रेडिंग में भाग लेने की अनुमति दी गई थी, और अब जबकि कोरोना का संक्रमण थोड़ा घट रहा है। क्लब में खिलाड़ियों का आगमन शुरू हो गया है जिससे इनका प्रशिक्षण पुनः शुरू कर दिया गया है ।ग्रेडिंग को सफल बनाने में संसाई अनिल किस्पोट्टा, राकेश तिर्की, रवि कुमार, स्वस्तिका तरफदार ,आर्य घोष, उमा शंकर महतो आदि ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow