20250911 193631

झारखंड मंत्रालय में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात

रांची : झारखंड मंत्रालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कला, संस्कृति, खेल-कूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में झारखंड के कलाकारों की विशिष्ट पहचान को संरक्षित करने के लिए सांस्कृतिक टैलेंट मैनेजमेंट सिस्टम (सीटीएमएस) जैसी सक्षम प्रणाली विकसित की गई है, जिसने कलाकारों के हितों की रक्षा का मार्ग प्रशस्त किया है। साथ ही, ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी के गठन के प्रस्ताव को पारित कर राज्य में कला-संस्कृति के विकास के लिए मजबूत नींव रखी गई है। झारखंड कल्चरल आर्टिस्ट एसोसिएशन ने इन उपलब्धियों के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक भूषण तिर्की के साथ-साथ प्रतिनिधिमंडल में पद्मश्री मधु मंसूरी, एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार नागवंशी, सचिव डॉ. राकेश रमण, संस्थापक श्रीकांत इंदुवार, डॉ. सुशील अंकन, डॉ. जयकांत इंदुवार, बंदी उरांव, अमित तिर्की, राहुल महली सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share via
Send this to a friend