IMG 20210601 WA0089

दिल्ली पुलिस ने डुमरी के भंडारों में छापेमारी कर चार लाख पैतालिस हज़ार पाँच रुपये किया बरामद, गिरिडीह के दो यूवकों नें दिल्ली में मालिक के घर से 13 लाख दस हज़ार का किया था चोरी.

गिरीडीह : डुमरी पुलिस एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से दिल्ली पुलिस ने डुमरी के भंडारों में छापेमारी कर चार लाख पैतालिस हज़ार पाँच रुपये बरामद किया है। गौरतलब है कि बीते 20 मई 2021 को डुमरी के भंडारों के रहने वाले अजय पंडित एवं बबलू रावानी द्वारा दिल्ली के केशव पुरम स्थित अपने मालिक के घर से तेरा लाख दस हज़ार रुपैये चोरी कर ली गई थी। दोनों चोरी की घटना को अंजाम देकर भंडारों स्थित अपना घर आ गया था। सेठ द्वारा मामला दर्ज करवाने पर दिल्ली पुलिस मंगलवार को डुमरी पहुंचकर डुमरी पुलिस के सहयोग से दोनों युवकों के घर में छापेमारी किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के दबाव को देखते हुए अजय पंडित के घर की महिलाओं ने पुलिस को चार लाख पैतालिस हज़ार पांच हज़ार वापस कर दिया। हालांकि दोनों युवक गांव से फरार है। पुलिस द्वारा फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक पिछले 5 वर्षों से दिल्ली के केशव पुरम स्थित अपने सेठ के घर में काम करता था।

गिरिडीह, दिनेश

Share via
Share via