IMG 20201102 WA0006 resize 9

गिरिडीह के नगर समेत दो थानों की पुलिस ने छापेमारी कर छह किलो गांजा किया बरामद

Giridih / Dinesh

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

गिरिडीहः
नशा का कारोबार कर रहे एक तस्कर को गिरिडीह के अलग-अलग थानों की पुलिस ने सवा सता किलो गांजा के गिरफ्तार करने में सफलता पाया। हालांकि एक तस्कर फरार होने में सफल रहा। दोनों थाना क्षेत्रों से बरामद गांजा की कीमत करीब तीन लाख से अधिक का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार अवैध कारोबार में शामिल यही कारोबारी पांच गांजा तीन सौ से पांच सौ रुपये के दर से बेंचते है। गांजा के अवैध कारोबारियों के खिलाफ बड़ी सफलता बगोदर थाना पुलिस को मिली। गुप्त सूचना के आधार पर थाना प्रभारी नवीन सिंह ने पुलिस जवानों के साथ बगोदर-सरिया रोड के विवके नगर निवासी विजय प्रसाद साव के घर और बगोदर चाौक स्थित पान गुमटी दुकान में छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से एक प्लास्टिक में जहां तीन किलो 76 गांजा बरामद किया गया। वहीं आरोपी के गुमटी से भी छोटे-छोटे पुड़ियों में करीब तीन किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार आरोवी विजय साव के घर से बरामद तीन किलो के बंडल में एक तान्वी नाम से कागज भी मिला। पूछताछ में आरोपी विजय साव ने कबूला कि तीन किलो के बंडल को किसी और छोटे कारोबारी को बेंचने वाला था।
इधर नगर थाना प्रभारी रामनारायण चाौधरी ने भी गुप्त सूचना के आधार पर शहर के आॅफिसर्स काॅलोनी के खटाल टोला स्थित एक घर पर छापेमारी किया। देर रात किए गए छापेमारी के दौरान खटाल टोला निवासी बबलू पंडित के घर से करीब एक किलो गांजा बरामद किया गया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी बबलू पंडित फरार होने में सफल रहा। पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी बबलू पंडित पिछले कुछ तीन सालों से अपने घर से गांजा का अवैध कारोबार करता रहा है। यही नही आरोपी बबलू पंडित गांजा के कारोबार का वह कड़ी है। जो शहर के कोलडीहा के समीप कुछ दुकानदारों को भी अवैध रुप से गांजा की आपूर्ति करता है। लेकिन आरोपी के फरार होने के कारण इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि बबलू पंडित कोलडीहा में किस-किस के यहां गांजा दिया करता था। पुलिस अब आरोपी को पकड़ने में जुट गई है।

Share via
Share via