20210322 125737

पोषण जागरूकता रथ को उपायुक्त छवि रंजन ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.

रांची : रांची जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को पोषण जागरूकता रथ के माध्यम से पोषण संबंधित जानकारी दी जायेगी। राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत रांची जिला में पोषण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दिनांक 22 मार्च 2021 को उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने पोषण जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती श्वेता भारती एवं विभिन्न सीडीपीओ उपस्थित थीं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जागरूकता रथ के माध्यम से रांची जिला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को उचित पोषण के बारे में जानकारी दी जायेगी। लोगों को पोषण अभियान के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर पोस्टर, पम्पलेट, हैंडबिल के माध्यम से जागरुक किया जायेगा।

पौष्टिक आहार और उचित पोषण के प्रति जागरूकता के लिए अभियान: उपायुक्त
जागरुकता रथ को रवाना करने के बाद उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन ने कहा कि पौष्टिक आहार और उचित पोषण के प्रति जागरूकता के लिए इस अभियान में सबकी भागीदारी अपेक्षित है। इस अभियान को सफल बनाने के लिये जिला अंतर्गत सभी प्रखंडो में स्वास्थ्य सहियाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर ज़िलावासी रांची को कुपोषण मुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, श्रीमती श्वेता भारती ने बताया कि गर्भवती महिलाएं, धात्री महिलाएं, बच्चे एवं किशोरियों को पोषक आहार के रूप में क्या-क्या लेना चाहिए इसके बारे में अभियान के तहत विस्तृत जानकारी दी जायेगी। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि को अपनी भूमिका से अवगत कराया गया है।

Share via
Share via