IMG 20250111 WA0018 scaled

उपायुक्त रांची ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना।

उपायुक्त रांची ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को किया रवाना।

Deputy Commissioner Ranchi flagged off the road safety awareness chariot.
Deputy Commissioner Ranchi flagged off the road safety awareness chariot.

31 जनवरी तक चलेगा 36 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज समाहरणालय ब्लॉक-ए परिसर से सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। 36वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 01 जनवरी 2025 से 31 जनवरी 2025 तक मनाया जा रहा है। मौक़े पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक रांची, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची, अखिलेश कुमार, सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी अधिकारी/ पदाधिकारी एवं सम्बंधित सभी अधिकारी मौजूद थे।

IMG 20250111 WA0016

सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का उद्देश्य

जागरूकता रथ रांची जिले के सभी प्रखंडों की पंचायतों और गांवों में जाकर आमजनों, छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करेगा। लोगों को दुर्घटना से कैसे बचना है, यातायात के नियमों की जानकारी इस जागरूकता रथ के माध्यम से दिया जाएगा। इस रथ में एल.ई.डी स्क्रीन के माध्यम से सभी यातायात सम्बन्धी जानकारी दी जाएगी।

Share via
Share via