dhanbad 2

Dhanbad News :- पिता की शिकायत पर खेल परीक्षक और 2 किशोर समेत एक अज्ञात पर केस दर्ज

Dhanbad News

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Drishti  Now   Ranchi

धैया के ट्रिनिटी गार्डन मामले में मृतका के पिता चंदन ठाकुर की शिकायत पर शुक्रवार काे बरवाअड्डा थाने में खेल प्रशिक्षक, अपार्टमेंट के ही एक किशोर समेत 4 लाेगाें पर हत्या का केस दर्ज किया गया। उन्हाेंने शिकायत में कहा कि विशाल पंडित बेटी काे ताइक्वांडाे सिखाता था। 15 फरवरी काे विशाल ने उसे अपार्टमेंट के ही एक किशाेर से चैटिंग करने पर फटकारा था। कुछ देर बाद हीरापुर का एक किशाेर पहुंचा और बिल्डिंग के तीन किशाेराें के साथ विशाल से गाली-गलाैज की।

अपार्टमेंट की एक लड़की व लड़के में कुछ था,जिसे सांघवी जानती थी। इसीलिए विशाल, दाे किशाेराें व एक अज्ञात ने मिलकर उसे मार डाला। पुलिस ने 4 किशाेराें से पूछताछ कर पीअार बांड पर छाेड़ दिया। वहीं, ताइक्वांडाे प्रशिक्षकाें विशाल पंडित, आकाश विश्वकर्मा व राहुल कुमार से हिरासत में पूछताछ कर रही है।

भवन से 30 फीट दूर झाडियाें में मिला मृतका के बाएं पैर का जूता

छत से चारू के गिरने के बाद से ही उसके बाएं पैर का जूता गायब था। शुक्रवार सुबह 8 बजे अपार्टमेंट से 30 फीट दूरी झाडियाें में मिला।

मृतका के पिता की शिकायत पर 4 लाेगाें के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुख्ता साक्ष्य मिलने पर आराेपियाें काे गिरफ्तार किया जाएगा।’’ – अमर कुमार पांडेय, डीएसपी हेडक्वार्टर वन

 

Share via
Share via