20260316 085436

प्रिंस खान गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई! रांची-धनबाद पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, मुठभेड़ में लोकल हैंडलर कुबेर समेत दो बदमाश घायल

रांची/धनबाद : झारखंड में संगठित अपराध और रंगदारी के खिलाफ पुलिस ने बड़ा दबिश दिया है। कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ रांची और धनबाद पुलिस ने संयुक्त रूप से ऑपरेशन चलाया, जिसमें सोमवार सुबह धनबाद में मुठभेड़ हो गई। इस एनकाउंटर में गिरोह के लोकल हैंडलर कुबेर सहित दो अपराधी गोलीबारी में घायल हो गए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रांची, धनबाद सहित कई जिलों में रंगदारी वसूली और गोलीबारी की वारदातों को अंजाम देने वाला कुबेर धनबाद में छिपा हुआ है। इस खुफिया जानकारी के आधार पर धनबाद एसएसपी प्रभात कुमार और रांची एसएसपी राकेश रंजन ने मिलकर एक स्पेशल ज्वाइंट टीम गठित की। टीम ने सोमवार सुबह धनबाद में छापेमारी की, जहां अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए, जबकि कुबेर को मौके पर ही काबू कर लिया गया।

यह ऑपरेशन प्रिंस खान गिरोह के बढ़ते आतंक को रोकने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। गिरोह हाल के महीनों में धनबाद, रांची और अन्य जिलों में रंगदारी, गोलीबारी और धमकियों में सक्रिय था। पुलिस ने दोनों घायल अपराधियों को अस्पताल पहुंचाया है और पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share via
Share via