धोनी का सन्यासी लुक तेजी से हो रहा वायरल.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और तीन बार की आईपीएल विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी एक बार फिर नए लुक में नजर आए. जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस नए लुक में धोनी को लंबे और छोटे बालों के साथ गंजा होते हुए भी देखा गया है। इस वक्त एमएस धोनी चेन्नई में है और प्रैक्टिस कैंप में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए प्रैक्टिस कर रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एम एस धोनी लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं और आईपीएल के लिए खुद को फिट कर रहे हैं। अब एक फोटो सामने आई है जिसमें एम एस धोनी संन्यासी लुक में दिख रहे हैं और उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया है। धोनी का ये लुक देख कई फैंस की प्रतिक्रियां सामने आ गई है।
एम एस धोनी इस लुक में एक पेड़ के नीचे बैठे और संन्यासी की तरह दिख रहे हैं. इस लुक में धोनी ने सन्यानी के कपड़े पहने हुए हैं। माही की ये फोटो स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर की है और कैप्शन में लिखा है कि हम सब हैरान हैं धोनी का ये नया लुक देखकर, जो इंटरनेट पर तहलका मचा सकता है लेकिन आप लोग इसके बारे में क्या सोचते हैं।

















