Distribution and planting of 253 saplings in the sixth phase of the Sarveshwari Tree Plantation Campaign.

सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान के छठे चरण में 253 पौधों का वितरण और रोपण

Distribution and planting of 253 saplings in the sixth phase of the Sarveshwari Tree Plantation Campaign.
Distribution and planting of 253 saplings in the sixth phase of the Sarveshwari Tree Plantation Campaign.

रांची: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची की ओर से रविवार, 6 सितंबर 2026 को “सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान-2026” के छठे चरण का आयोजन हेहल बगीचा टोली स्थित जतरा मैदान में किया गया। इस दौरान आम, अमरूद, महोगनी, आंवला, जामुन, कटहल और सागवान सहित कुल 253 पौधों का वितरण एवं रोपण किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Kashmir
advertisement

कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय ग्राम देवी मंदिर में आरती-पूजन और दीपदान के साथ हुई। मंदिर की साफ-सफाई के लिए झाड़ू भी उपलब्ध कराया गया। इसके बाद जतरा मैदान में ग्रामीणों और अचीवर्स क्रिकेट अकादमी के बच्चों के बीच लघु गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में श्री सर्वेश्वरी समूह के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने पेड़ों की लगातार कमी से पर्यावरण पर पड़ रहे दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक किया।

सर्वेश्वरी वृक्षारोपण अभियान के छठे चरण में 253 पौधों का वितरण और रोपण

गोष्ठी के बाद ग्रामीणों और बच्चों के बीच करीब 247 पौधों का वितरण किया गया, जबकि जतरा मैदान में छह पौधों का रोपण किया गया। अभियान के तहत अब तक आयोजित छह शिविरों में करीब 1,700 पौधों का वितरण एवं रोपण किया जा चुका है। कार्यक्रम के आयोजन में सुनील साहू का विशेष सहयोग रहा। वार्ड-34 के पार्षद अजीत कच्छप भी कार्यक्रम में मौजूद रहे और उन्होंने पौधों की सुरक्षा के लिए जतरा मैदान में लगाए गए पौधों के चारों ओर लोहे की जाली लगवाने में सहयोग किया।

RKDF
advertisement

श्री सर्वेश्वरी समूह को एक सामाजिक एवं धार्मिक संस्था के रूप में विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यों के लिए जाना जाता है। संस्था के अनुसार, जनसेवा के कार्यों के लिए उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है।

कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची से हेमंत नाथ शाहदेव, नवल किशोर सिंह, सुनील सिंह, प्रताप आदित्य नाथ शाहदेव, पवन कुमार, राधा मोहन मिश्रा, द्वेद नाथ शाहदेव, उमाशंकर नंद, संजीव सिंह, राजेंद्र कुमार, उपेंद्र नाथ शाहदेव और उदित सिंह सहित करीब 20 श्रद्धालु-सदस्य शामिल हुए।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now