बचरा उतरी पंचायत के 25 दिव्यांग विधवा और बुजुर्ग लोगों के बीच किया गया कंबल व मास्क का वितरण.
खलारी : बचरा उत्तरी पंचायत के बचरा बस्ती के राजस्व ग्राम में पड़ने वाले पड़रिया गांव में एक सादे समारोह का आयोजन कर पंचायत की मुखिया गुंजन कुमारी सिंह ने पंचायत के बुजुर्ग दिव्यांग और विधवाओं के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन्होंने बुजुर्ग विधवा हो और दिव्यांग को मदद करने का निर्णय लिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिसको देखकर गुरुवार को लोगों के बीच कंबल व मास्क का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा ताकि क्षेत्र के लोगों को ठंड से निजात मिल सके और किसी की मौत ना हो। मौके पर पुरन महतो, कौशल्या देवी, लाखो देवी ,रमणी देवी, नदिया देवी, सोहनी देवी, शीला देवी, कजरी देवी, नेनवा देवी, सुगिया देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
खलारी, मो मुमताज़.
















