IMG 20210603 WA0037

कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान की तैयारी जुटा जिला प्रशासन, बिरसा मुण्डा फुटबाॅल स्टेडियम बनेगा 45 प्लस वैक्सीनेशन सेंटर.

राँची : रांची जिला प्रशासन कोविड-19 टीकाकरण गहन अभियान की तैयारी में पूरी तरह से जुट चुका है। रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभुकों के लिए वैक्सीनेशन सेंटर संचालित किया जाएगा। आज बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में की गई तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त रांची श्री छवि रंजन पहुंचे। इस दौरान उप विकास आयुक्त श्री विशाल सागर, अपर समाहर्ता नक्सल श्री रामवृक्ष महतो, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची श्री उत्कर्ष गुप्ता एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभुकों का होगा टीकाकरण
कोविड-19 टीकाकरण अभियान के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताहांत (शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार) को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में टीकाकरण का कार्य किया जाएगा। यहां 45 वर्ष से अधिक आयु के लाभुकों को वैक्सीन दिया जाएगा।

वाक इन् की व्यवस्था, मिलेगा टोकन
बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में 45 वर्ष से अधिक आयु के लाभुकों के लिए बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर में वाक इन की व्यवस्था होगी। यहां पर लोग आकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं, इसके बाद उन्हें टोकन दिया जाएगा ताकि अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके। जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि लोग अनावश्यक भीड़ ना लगाएं कोरोना से संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करें। टीकाकरण केंद्र पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें, मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

Share via
Share via