कृषि बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा प्रारंभ किया.
सिमडेगा : कृषि बिल के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने पदयात्रा प्रारंभ किया पदयात्रा गरजा पंचायत भवन से प्रारंभ होकर सिमडेगा जिला मुख्यालय तक जाएगी। पदयात्रा में शामिल विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि केंद्र की सरकार कृषि विरोधी कानून लाकर किसानों को ही खत्म करना चाहती है तीनों कृषि कानून बिल वापस लिए जाने तक कांग्रेस आंदोलन रत रहेगी। तीनो कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस की पदयात्रा सिमडेगा तक जाएगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!विदित हो कि कृषि बिल को लेकर कांग्रेसी लगातार बीजेपी पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए हमलावर है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनूप केसरी ने कहा कि किसानों के हित के साथ भाजपा की सरकार को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। भाजपा की सरकार किसानों के लिए नहीं बल्कि व अंबानी व अडानी के हित के लिए चिंता करती है। पदयात्रा में कांग्रेसियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

















