मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने एक हज़ार पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान किया.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डीपीएस बोकारो के विद्यार्थियों ने एक हज़ार पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान किया.

Share
Link copied

राँची : कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में राज्य सरकार को सहयोग करने के लिए विभिन्न संगठन, संस्थान और राज्यवासी लगातार सामने आ रहे हैं ।इस सिलसिले में आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को डीपीएस, बोकारो के 1992 बैच के विद्यार्थियों ने एक हज़ार पल्स ऑक्सीमीटर प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने डीपीएस बोकारो के पूर्व विद्यार्थियों को इस सहयोग के लिए शुक्रिया अदा किया।

मुख्यमंत्री नें कहा कि कोरोना से बचाव और संक्रमितों के बेहतर इलाज के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है और इसमें आपका सहयोग खास मायने रखता है। इस मौके पर डीपीएस बोकारो के 1992 बैच के विद्यार्थी और वर्तमान में नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री विनय कुमार चौबे प्रमुख रूप से मौजूद थे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार को सहयोग के तौर पर पल्स ऑक्सीमीटर देने में इस बैच के विद्यार्थी रहे श्री सुभाष दुबे, श्रीमती एकता, श्रीमती मंजुला और संदीप का अहम योगदान है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow