बढ़ती ठंड के कारण झारखंड में शीत लहर का कहर, कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी
Due to increasing cold, cold wave wreaks havoc in Jharkhand, yellow alert issued in some districts
रांची: झारखंड में बढ़ रही है सर्द हवाओं के कारण कनकनी। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध देखने को मिल सकता है। जैसे-जैसे दिन बढ़ेगा आसमान के साफ होने की संभावना है इस दौरान कई क्षेत्रों में घना कोहरा भी रह सकता है। 08 जनवरी से 12 जनवरी तक इस ठंड में सुबह के कोहरे और धुंध के बाद आसमान साफ होने और दिन के समय मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विभागों का कहना है कि राजधानी रांची में 07 जनवरी को रांची और उसके आसपास के क्षेत्र में तापमान 09 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
झारखंड के विभिन्न जिलों में कोहरे और शीतलहर के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निर्देशक अभिषेक आनंद ने बताया कि गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, गुड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।