Screenshot 2021 09 21 11 38 29 41 680d03679600f7af0b4c700c6b270fe7

डायन होने के अंधविश्वास में भतीजे ने रिश्ते में चाची को मार शव को जंगल के शौचालय में छुपाया था, 22 दिन पहले हुई हत्या शव को निकाला

सौरभ सिन्हा
दुमका:- दुमका जिला के काठीकुंड थाना क्षेत्र के सलदाहा जंगल से 45 वर्षीय पहाड़िया महिला दुर्गा महारानी का शव बरामद किया गया । हिरुडीह गांव की उक्त पहाड़िया महिला की हत्या 13 सितंबर को हुई थी। 23 सितंबर को परिजनों ने काठीकुंड थाना में दुर्गा महारानी की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। पुलिस ने जब मामले का अनुसंधान किया तो पता चला कि 13 सितंबर को उसकी हत्या कर दी गई थी। उसकी हत्या के आरोप में मंगलवार को पुलिस गांव के एक पहाड़िया युवक मोहन देहरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में न केवल हत्या का खुलासा हुआ बल्कि हत्यारोपी की निशानदेही पर सलदाहा जंगल में एक जीर्ण-शीर्ण पुराने शौचालय की टंकी से एक महिला का शव बरामद हुआ। शव काफी क्षतविक्षत हालत में बरामद हुआ।
इन्हें भी पढ़े:-दुमका के मसानजोर में मयूराक्षी नदी के बीच घंटों टीले पर फंसी रही युवती, रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया
पहाड़िया महिला दुर्गा महारानी की हत्या के आरोप में गिर‌फ्तार मोहन देहरी के बारे में पता चला है कि वह दुर्गा महारानी के गांव का है और वह रिश्ते में दूर का भतीजा लगता था। हत्या के कारण का खुलासा नहीं हुआ है। यह आशंका जताई जा रही है कि डायन होने के अंधविश्वास में दुर्गा महारानी की हत्या हुई है। दुमका जिला मुख्यालय से काठीकुंड पहुंचे । दुमका के एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है। शीघ्र ही इस कांड में और खुलासा किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़े:-गुमला, शहर के दीप नगर में दिनदहाड़े रिटायर्ड आर्मी मैन की गला रेत कर हत्या

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Share via
Share via